4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसएस की जांच में बरत रहे लापरवाही, 4 जीएसएस की हर सप्ताह करनी थी जांच

उदयपुर. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जिले में ठेके पर दिए हुए जीएसएस की जांच के मामले में लापरवाही बरती जा रही है। हर सप्ताह जांच करने के निर्देशों के बावजूद एक भी जीएसएस की जांच अब तक नहीं की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर

image

Krishna

Oct 25, 2019

Bijli : Farmers will be able to increase electricity load

Bijli : गुणवत्ता में होगा सुधार, राजस्व नुकसान में आएगी कमी

उदयपुर. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जिले में ठेके पर दिए हुए जीएसएस की जांच के मामले में लापरवाही बरती जा रही है। हर सप्ताह जांच करने के निर्देशों के बावजूद एक भी जीएसएस की जांच अब तक नहीं की गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है।अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के 33/11 केवी के 181 जीएसएस जिले में है। इन जीएसएस में से 146 जीएसएस विभिन्न कंपनियों को ठेके पर दिए हुए हैं। इन जीएसएस पर नियमानुसार काम चल रहा है या नहीं इसकी जांच करने के लिए एक्सईएन विजिलेंस को जिम्मेदारी दी गई थी। हर सप्ताह करीब 4 जीएसएस की जांच करनी थी। आदेश जारी हुए चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है। जिले के एक भी जीएसएस की जांच करने के बाद इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को नहीं सौंपी गई है।


जून माह में निकला आदेश

जून, 2019 को एवीवीएनएल के एमडी ने आदेश निकाला, इसमें प्रत्येक सप्ताह चार जीएसएस की जांच करने के साथ ही इसकी रिपोर्ट मुख्य अभियंता जोनल, अधीक्षण अभियंता ओएंडएम, अधीक्षण अभियंता विजिलेंस आदि को सौंपी जानी थी।


जांच में यह करना था

एक्सईएन को हाजिरी, कर्मचारियों की शिक्षा, कर्मचारियों की उपस्थिति, पीएफ, ईपीएफ कटता है या नहीं, रिडिंग भरी जा रही है या नहीं, बिजली की अतिरिक्त आपूर्ति तो नहीं की जा रही आदि को ध्यान में रखते हुए जांच करनी थी। इसके साथ ही जीएसएस का रखरखाव कैसे किया जा रहा है इसको भी देखना था और रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपनी थी।


नहीं आई कोई रिपोर्ट

मेरे उदयपुर में कार्य ग्रहण करने के बाद जीएसएस की जांच संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बारे में पता करवाता हूं।
- गिरीश जोशी, अधीक्षण अभियंता, एवीवीएनएल।