5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराणा प्रताप के सहयोगी भीलू राणा की जयंती से पहले गूंजा उदयपुर

भीलू राणा जयंती से पहले निकाली समरसता रैली, शिव दल ने किया प्रतिमा का दुग्धाभिषेक
less than 1 minute read
Google source verification
महाराणा प्रताप के सहयोगी भीलू राणा की जयंती से पहले गूंजा उदयपुर

महाराणा प्रताप के सहयोगी भीलू राणा की जयंती से पहले गूंजा उदयपुर

उदयपुर. bheelu rana punja jayanti भीलू राणा जयंती से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को शिव दल मेवाड़ के कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में शहर में समरसता रैली निकाली गई। उत्साहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहरी इलाके में निकाली गई बाइक रैली में गगनभेदी नारे लगाए। साथ ही भीलू राणा की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया।
इससे पहले दल प्रमुख मनीष मेहता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। कार्यकर्ता भारत माता, महाराणा प्रताप, मां शबरी, एकलव्य और भीलू राणा के जयकारे लगाए। मौके पर शिव दल पदाधिकारियों ने राष्ट्र के उत्थान के लिये जात पात भुलाकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। सैकड़ो शिव दल कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ वाहन रैली निकाली, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सवीना स्थित भीलू राणा के प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने भीलू राणा की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धनराज भगोरा, भग्गालाल गमेती, कैलाश मीणा, सोमालाल मीणा, देवराज मीणा, पींटू मीणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। आयोजन के बीच दल प्रमुख ने कहा कि मेवाड़ के स्वाधीनता की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले भीलू राणा की जयंती पर शिव दल की ओर से तीन दिवसीय आयोजन हुआ। bheelu rana punja jayanti इनमें खेल सहित अन्य आयोजन शामिल थे।