5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाई के इस मैदान में भीलवाड़ा ने बंबोरा को दी चुनौती: जीत के साथ ही ले गए 11 हजार नकद

स्व. देवेंद्र मीणा स्मृति में हुई 19वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता, बेस्ट ऑफ फाइव में तीनों सेट एक साथ जीत किया कप पर कब्जा
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

तलाई के इस मैदान में भीलवाड़ा ने बंबोरा को दी चुनौती: जीत के साथ ही ले गए 11 हजार नकद

उदयपुर/परसाद. पूर्व विधायक स्व. देवेंद्र कुमार मीणा की स्मृति में परसाद के तलाई मैदान में आयोजित 19 वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में भीलवाड़ा की टीम ने कप पर कब्जा जमाया, जबकि बंबोरा की आशापुरा टीम ने उपविजेता का खिताब हथियाया।
इससे पहले दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार दोपहर को शुरू हुए मैच में भीलवाड़ा की टीम ने बेस्ट ऑफ फाइव मैच में एक तरफ से तीनों सेट जीतकर कप हासिल किया। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर भीलवाड़ा टीम के इस्लाम को मिला। बेस्ट स्मेशर भरत कुमार रहे। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सेदारी निभाई। इसमें भी फाइनल के लिए भीलवाड़ा के अलावा बंबोरा टीम ही क्वालीफाई कर पाई।

समारोह में बोले अतिथि
प्रतियोगिता समाप्ति के बाद मौके पर समापन समारोह का आयोजन हुआ। बतौर अतिथि देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जयप्रकाश वाणावत, कचरूलाल प्रजापत, करणसिंह चौहान, उद्योगपति नारायण पटेल, शिवलाल मीणा एवं अन्य लोगों ने शिरकत की। बतौर अतिथि झाला ने उपविजेता टीम को उत्साहित करते हुए अगली बार मैदान जीतने का आह्वान किया। मुख्य आयोजक रघुवीरसिंह मीणा ने विजेता टीम को 11 हजार रुपए की चैक राशि सौंपी।