6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिसलन ने बढ़ाई ग्रामीणों की उलझन, मार्ग पर मुंह के बल गिर रहे वाहन सवार

नगर के खादी भंडार रोड से बिजासरमाता मंदिर को जोडऩे वाली डामरीकरण सडक़ पर बिखरी गिट्टी और महिन कंकरीट दुपहिया वाहन सवारों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर

image

Krishna

Nov 05, 2019

bambora

भींडर. नगर के खादी भंडार रोड से बिजासरमाता मंदिर को जोडऩे वाली डामरीकरण सडक़ पर बिखरी गिट्टी और महिन कंकरीट दुपहिया वाहन सवारों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। आए दिन फिसलन के बीच दुपहिया सवारों का यहां सडक़ पर मुंह के बल गिरने का सिलसिला बना हुआ है। शुक्र है कि जाने-अनजाने में कोई बड़ी अप्रिय घटना अब तक नहीं हुई है। दूसरी ओर लोगों की समस्या को देखने के बाद भी जिम्मेदार महकमा और उनके मुखिया मौन साधे हुए हैं। ऐसे में समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। खास यह भी है कि राजस्थान संपर्क पेार्टल में दर्ज की गई खामी के बावजूद किसी जिम्मेदार ने अब तक समस्या को लेकर सुध नहीं ली। स्थानीय नागरिकों ने एक बार फिर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की चौखट पर समस्या सुधार की दुहाई दी है। गौरतलब है कि पूर्व सरकार के शासन में विधायक रणधीरसिंह भींडर के प्रयासों के बीच सडक़ निर्माण कार्य के लिए 2.50 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। इस निर्माण ने भींडर से वानिया तलाई का फासला 10 किलोमीटर कम कर दिया था, लेकिन मानसून की आवश्यकता से अधिक बरसात के बीच सडक़ बदहाली का शिकार हुई थी।


किया है पाबंद


भींडर-वानिया तलाई के बीच दो किलोमीटर सडक़ का बरसात से खराबा हुआ है। अभी सडक़ गारंटी अवधि में है। मामले को लेकर ठेकेदार को पाबंद किया है। उम्मीद है कि जल्द ही मरम्मत कार्य होगा।


गौतम नलवाला, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी भींडर