4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला मित्र को प्रभावित करने के लिए करता था यह काम, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा

दो गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur news

crime

मो. इलियास/उदयपुर . महिला मित्र को प्रभावित करने के लिए आरोपी ने बलीचा क्षेत्र से महंगी बाइक चुराई लेकिन वह और उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गोवद्र्धनविलास थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक जब्त की।
सीआई भवानीसिंह राजावत ने बताया कि दोपहर को नाकाबंदी के दौरान टीम ने गोवद्र्धन सागर तालाब के पास सेक्टर-5 निवासी फरदीन उर्फ गांजा पुत्र शाहीद खां व खेमपुरा निवासी दीपक पुत्र भंवरलाल मेघवाल को रोका तो वे तेज गति से भागने लगे। दोनों को पकड़ कर पूछताछ की तो उनके पास चोरी की बाइक मिली। आरोपियों ने यह बाइक 5 फरवरी को बलीचा में एक होटल के बाहर से चुराई थी।
बाइक मालिक वड़ोदरा हाल भट्टियानी चौहटा निवासी दीपेन पुत्र कौशल पारीक उसी दिन अपने मित्र के साथ बलीचा में एक होटल पर खाना खाने गया था। होटल से लौटे तो बाइक गायब मिली। पूछताछ में आया कि फरदीन ने अपनी महिला मित्र को प्रभावित करने के लिए महंगी बाइक चुराई थी। पुलिस को आरोपियों से और भी वारदातें खुलने की संभावना है। आरोपी फरदीन के विरुद्ध पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, मारपीट, वाहन चोरी व अवैध हथियार रखने के दस तथा दीपक के विरुद्ध मारपीट व लड़ाई-झगड़े के दो प्रकरण दर्ज हैं।