
उदयपुर . बिट कॉइन की आड़ में पौंची स्कीम चलाकर चेन सिस्टम में लोगों को फांसने वाले गुजरात व राजस्थान के एजेन्टों ने एनआरआई को भी नहीं छोड़ा। खेरवाड़ा व ऋषभदेव के कई एनआरआई परिवार को 8 से 40 लाख रुपए एजेंटों ने गारंटी देकर लगा दिए। स्कीम में पैसा बंद होने के बाद ये परिवार एजेन्टों के चक्कर काट रहे हैं।
READ MORE: PICS: उदयपुर में हुआ भीषण हादसा, ट्रोला और सीआरपीएफ की गाड़ी के उड़े परखच्चें, इन तस्वीरों को देखकर दहल जाएगा आपका भी दिल
राजस्थान पत्रिका के 31 मई के अंक में क्रिप्टो करेंसी...करोड़पति बनने की चाह में आए रोड पर, उदयपुर में 8 हजार लोगों के डूबे 15 करोड़ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद अब लगातार लोग सामने आ रहे हैं।
खेरवाड़ा व ऋषभदेव के लोगों ने बताया कि उनके परिवार के अधिकांश लोग विदेश में कार्यरत है। इन एनआरआई परिवार को दुगुने पैसे का लालच दे कई एजेन्टों ने पैसा निवेश करवा दिए। शुरुआत में इन लोगों के खाते में 20 से 80 हजार तक पैसा आया तो लोगों का लालच बढ़ता गया। लोगों ने बिना जानकारी लिए काफी पैसा लगा दिए।
सम्पत्ति बेचकर भी लगा दिया पैसा
खेरवाड़ा व ऋषभदेव में पौंची स्कीम का नेटवर्क ऐसा चरम पर पहुंचा तो कि परिजनों ने खाड़ी देशों में काम कर रहे अपनों को झांसे में लेते हुए उनके जीवनभर की पूंजी लगा दी। कुछ ने अपनी सम्पत्ति, भूखंड तक बेचते हुए सारा पैसा लगा दिया। पौंची स्कीम पैसा बंद होते ही इन लोगों के होश उड़ गए। कई लोग तो ऐसे हैं तो डबल कमाने के बाद पुन: लालच में फिर से पैसा लगा देने से वे बर्बा द हो ग ए।
Published on:
04 Jun 2018 04:18 pm
