
अलवर में अब भाजपा के होंगे दो जिलाध्यक्ष, आधा अलवर उत्तर और आधा दक्षिण, प्रदेश आलाकमान ने की घोषणा
मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने शनिवार रात को जयपुर में अलग-अलग जिले की सूचियां जारी की। उदयपुर देहात जिले में पहले चरण में 16 मंडलों की सूची जारी की गई। भाजपा देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने बताया कि संगठन चुनाव में पिछले दिनों मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई और अब संगठन ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। शहर के मंडल अध्यक्षों की सूची अभी जारी नहीं की गई।
उल्लेखनीय है कि उदयपुर शहर के मंडल अध्यक्षों को लेकर 22 नवंबर 2019 मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए नामांकन लिए गए थे, तब नामांकन करने वालों से साथ के साथ एक नाम वापसी का पत्र भी भरवाया गया जिसमें कहा गया कि मेरा चयन नहीं होता है मुझे कोई आपत्ति नहीं है और मै संगठन के लिए काम करुंगा। उस दिन मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए भी बड़ी संख्या में नामांकन आए, एक-एक मंडल से करीब तीन से लेकर 10 नामांकन तक आए।
पहले चरण में ये बने मंडल अध्यक्ष
मंडल... अध्यक्ष का नाम
गोगुंदा... लक्ष्मण सिंह झाला
सायरा... दिनेश सेन
देवला... राणा राम गरासिया
कोटड़ा... निर्मल गरासिया
मामेर... मालजी राम
झाड़ोल... नीलमराज पुरोहित
कनबई... जीवाराम गरासिया
बावलवाड़ा... नवल सिंह
सलूंबर छप्पन... भूरा राम पटेल
सलूंबर मेवल... नाहर सिंह राठौड़
सलूंबर नगर... लव व्यास
डबोक... कुलदीप सिंह चुंडावत
घासा... रतन सिंह
कानोड़... भगवतीलाल शर्मा
मेनार... दुर्गेश मेनारिया
केरेश्वर... लक्ष्मीलाल पाटीदार
Published on:
07 Dec 2019 11:01 pm
