
मुकेश हिंगड़ / उदयपुर . प्रदेश में सरकार नाम की चीज ही नहीं। राजधानी जयपुर तक में कानून एवं व्यवस्था बिगड़ी हुई है। यह बात पूर्व मंत्री एवं भाजपा संगठनात्मक चुनाव के उदयपुर शहर जिला प्रभारी अरुण चतुर्वेदी बोले। बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार से आम आदमी परेशान है। हर तरफ निराशा का वातावरण है, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट है। उन्होंने कहा कि जयपुर में दो माह में 6 साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा लगता है कि राजनीतिक आकाओं के संरक्षण के चलते पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।