6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में अनियं​त्रित होकर खाई में गिरी बस, 35 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

गंभीर घायल उदयपुर रैफर
less than 1 minute read
Google source verification
bus fall down in mohammed phalasia village of udaipur district

उदयपुर में अनियं​त्रित होकर बस खाई में गिरी बस, 35 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

उदयपुर. जिले के झाडोल के मोहम्मद फलासिया में एक बस अनियंत्रित हो पलट गई । जानकारी के अनुसार विकट मोड़ पर बस चालक ने जोर से ब्रेक लगाया जिससे उसका बस से नियंत्रण खो गया और बस पास की खाई में तीन पलटी खा गई बस में सवार लगभग 55 यात्रियों में से 35 यात्री घायल हो गए उनमें से 5 गंभीर घायल है। आस पास के ग्रामीणों की मदद से बस में फसे लोगों को निजी वाहनों से झाड़ोल लाया गया जहाँ से 5 गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया । इधर, एक साथ इतने मरीज आने से झाडोल अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। डियूटी पर एक चिकित्सक व 2 नर्सिग स्टाफ घायलों को संभाल नही पा रहे थे।

टै्रक्टर की चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल
कुंवारिया. क्षेत्र के कुरज-खण्डेल मार्ग पर शनिवार को टै्रक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कुरज से खण्डेल चौराहा जाने वाले मार्ग पर शनिवार दोपहर में ट्रैक्टर के चालक के द्वारा गफलत व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहाड़ा निवासी सुरेश शर्मा व उसका पुत्र शुभम शर्मा घायल हो गए। इसको लेकर बाइक चालक ने टै्रक्टर के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने का प्रकरण दर्ज कराया है।