11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : गुजरात और हिमाचल की जीत पर राजस्‍थान के गृहमंत्री ने दिया ये बड़ा बयान, कहा विकास और सुशासन की जीत

जातिवाद और पाखंड को नकार जनता ने विकास और सुशासन को मत दिया...कटारिया

2 min read
Google source verification
bjp celebrations

उदयपुर . भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर ने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामो में पार्टी को स्पष्ट बहुमत की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भाजपा के प्रति आमजन के विश्वास पर मुहर बताया है। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगातार 22 वर्षों तक के शासन पश्चात वापिस जनता द्वारा सत्ता सौंपना बिना विकास और अच्छे कामों के सम्भव नहीं है। जिस तरह से चुनाव जीतने के लिए जातिवाद का जहर घोलने का नाटक किया गया उसे जनता ने परास्त किया। लोकतंत्र में इस तरह की विजय अपने आप में महत्वपूर्ण है।


भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल,जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, महापौर चंद्रसिंह कोठारी उपमहापौर लोकेश द्विवेदी प्रधान खूबीलाल पालीवाल ,तखत सिंह शक्तावत ने गुजरात व हिमाचल विधानसभा के चुनाव परिणामो में भाजपा को मिली जबरदस्त विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य भाजपा शासित प्रदेशों विशेषकर गुजरात के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता ने विकास और सुशासन को वोट दिया एवं जो कांग्रेस पार्टी जीएसटी एवं नोटबंदी पर हो हल्ला मचा देश में वातावरण दूषित कर रही थी उसको भी आइना दिखा दिया है। विषम परिस्थितियो मे यह जीत बहुत ही महत्वपूर्ण है। यही हाल अब राजस्थान सहित अन्य राज्यो जहा अगले वर्ष चुनाव है, में कांग्रेस पार्टी का होने वाला है वहां भी भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से तीन चौथाई बहुमत से विजय प्राप्त कर पुनः सत्ता प्राप्त करेगी।

READ MORE: उदयपुर के एक होटल का मिनी जू हुआ पूर्णतया बंद, चीतल बाघदड़ा छोड़े बाघदड़ा नेचर पार्क में


इधर, गुजरात व हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मनाया जश्न। झाड़ोल उपखंड मुख्यालय पर गुजरात व हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष,झाड़ोल सहित कई कार्यकर्ताओ ने अतिशबाजी कर व मिठाई बांट कर जीत की खुशी मनाई। भाजपा की जीत पर सलूंबर ब्लॉक के गिंगला कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बस स्टैंड पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नाथू लाल कोलावत के नेतृत्व में पटाखे छोड़ आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और नरेंद्र मोदी भाजपा के जयकारे लगाए। कोटड़ा में भी गुजरात जीत पर कस्बे के अस्पताल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।