
- सीबीएसई
भुवनेश पंड्या
उदयपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के अंग्रेजी कोर के प्रश्न पत्र में बदलाव किया है। इसमें अब 40 की जगह 35 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। पांच प्रश्न कम कर दिये गये हैं। यह बदलाव पाठ्यक्रम विशेषज्ञों के फीडबैक के बाद किया गया है। इसकी जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट के माध्यम से दी है। बोर्ड ने रीडिंग और राइटिंग दोनों ही सेक्शन में बदलाव किया है। अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा दो मार्च को होगी। इससे पहले सभी परीक्षार्थी को इसकी जानकारी मिले इसके लिए बोर्ड ने स्कूल और शिक्षकों को कई निर्देश दिये हैं।
----
पैसेज की शब्द संख्या कम की गई
बोर्ड की माने तो 2018 के प्रश्न पत्र पैटर्न में इस बार कई अंतर है। अभी तक पैसेज लिखने में परीक्षार्थी को काफी शब्दों में उत्तर देना होता था। एक पैसेज 1100 से 1200 और दूसरा पैसेज चार से पांच सौ शब्दों में लिखना होता था। छात्रों की सुविधा के लिए पैसेज में शब्द संख्या कम कर दी गयी है। अब 12 सौ शब्द वाले पैसेज को आठ सौ में ही उत्तर देना होगा। सेक्शन ए यानी रीडिंग पार्ट में 30 अंकों के अब 19 प्रश्न रहेगा। अब तक 30 अंक के 24 प्रश्न रहते थे।
----
मुख्य बदलाव
- मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न की संख्या अब पांच होगी।
- लम्बे प्रश्न एक की जगह दो होंगे। दीर्घ उत्तरीय पांच-पांच अंकों के होंगे।
- अति लघु उत्तरीय की संख्या 16 से कम करके नौ कर दी गयी है।
- शॉट प्रश्न अब एक नहीं बल्कि दो-दो अंकों का होगा। सॉट प्रश्न में अब एक नहीं बल्कि तीन सवाल रहेंगे।
- वोकेबलरी वाले प्रश्नों की संख्या अब एक की जगह तीन होगी। यह वेरी शॉट प्रश्न में रहेगा।
- 40 की जगह अब 35 प्रश्न पूछे जायेंगे।
- पाठ्यक्रम विशेषज्ञों की बैठक में मिले फीडबैक पर सीबीएसई ने यह निर्णय लिया है।
- रीडिंग और राइटिंग दोनों ही सेक्शन में किया गया बदलाव
-----
इलेक्टिव व कोर दो प्रकार के प्रश्न पत्र होते हैं। कोर सामान्य अंग्रेजी होता है। इसमें कई परिवर्तन किए हैं, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
पीसी कोठारी, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय नम्बर एक
उदयपुर
Published on:
23 Feb 2019 05:07 pm
