6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंची पुलिस महानिरीक्षक ने ली सीएलजी बैठक

clg member meeting स्थानीय लोगों से चर्चा के बाद दिए आवश्यक निर्देश
less than 1 minute read
Google source verification
आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंची पुलिस महानिरीक्षक ने ली सीएलजी बैठक

आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंची पुलिस महानिरीक्षक ने ली सीएलजी बैठक

उदयपुर/ सलूम्बर. CLG member meeting आकस्मिक निरीक्षण के तहत उदयपुर से सलूम्बर पहुंची पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर ने थाने में सीएलजी सदस्यों की आवश्यक बैठक ली। इस मौके पर सीएलजी सदस्यों ने आईजी के समक्ष स्थानीय यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चाएं की। इसके अलावा थाने की कम नफरी, वर्तमान कानून व्यवस्था, अपराधियों पर नकेल कसने वाली पुलिस नीति, पुराने मामलों में मफरूर घोषित अपराधियों की धरपकड़ एवं स्थानीय लोगों में शांति संदेश को लेकर विचार विमर्श किया। वर्तमान की थाना व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहा। थानाधिकारी हनुवंतसिंह सोढ़ा के साथ बैठक में पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा, उपाध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता अब्दुल रउफ, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि शांतिलाल भलवा सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इससे पहले सलूम्बर पहुंची आईजी ठाकुर ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय, पुलिस उपअधीक्षक सलूम्बर एवं थाना कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। clg member meeting थाने पहुंची आईजी को पुलिस जवानों ने गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया।