23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ठाकुरजी आपके हर काम को देख रहे हैं’, उदयपुर में बोले CM भजनलाल; राष्ट्रीय चिंतन शिविर का किया शुभारंभ

Rajasthan Politics: शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में आयोजित महिला एवं बाल विकास पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर का उद्घाटन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 11 Jan 2025, 5:20 PM IST

CM Bhajanlal

Rajasthan Politics: शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में आयोजित महिला एवं बाल विकास पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपके कार्यों को ठाकुरजी देख रहे हैं, इसलिए ईमानदारी और सेवा का भाव बनाए रखें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में आंगनबाड़ियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रथम गुरु मां होती है और उसके बाद आंगनबाड़ी, जो बच्चों को बेहतर जीवन की नींव देती है। उन्होंने शिविर से निकलने वाले सुझावों को लागू करने की बात कही ताकि इस मंत्रालय को मजबूत बनाया जा सके।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर जोर

कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि चिंतन शिविर विचारों को ठोस कार्ययोजना में बदलने का एक मंच है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सशक्तिकरण देश के विकास के लिए आवश्यक है। उनके कल्याण के बिना समग्र विकास संभव नहीं है।

भाजपा की डबल इंजन सरकार का वादा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार महिलाओं और बच्चों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में समान अधिकार और अवसर प्रदान करना है।

दिया कुमारी ने दिया स्वागत संबोधन

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने उदयपुर के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती का जिक्र करते हुए सभी अतिथियों से इन स्थलों का भ्रमण करने का आग्रह भी किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस शिविर को प्रदेश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चिंतन शिविर के परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए ठोस नीतियां बनाई जाएंगी।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवति परिदा, विभिन्न राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्री, और भारत सरकार के सचिव अनिल मलिक समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री जी..भरतपुर जिला प्रमुख का चुनाव कब तक टालोगे? कांग्रेस ने पूछा सवाल; हाईकोर्ट ने दिया 60 दिन का समय