4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव के लिए अब उदयपुर में कांग्रेस करने जा रही है अपनों को ऑब्लाइज, अपनाएगी ये रणनीति

- विधानसभा चुनाव से पहले शहर कांग्रेस में 350 जनों को जिम्मेदारियां देने की तैयारी
2 min read
Google source verification

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. मेरा बूथ-मेरा गौरव के बाद अब कांग्रेस शहर विधानसभा में नई रणनीति पर उतरी है। कांग्रेस वार्ड से लेकर बूथ तक के मजबूत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देते हुए ऑब्लाइज करने जा रही है। शहर कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी में जिनको नहीं खपा सके उनको मौका देने की तैयारी की जा रही है। इस बात पर पूरा जोर दिया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब नीचे के स्तर पर जोर-शोर से करनी है और इसी के चलते इसी महीने में कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा। वार्ड एवं बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के प्रति सक्रिय, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अब जिम्मेदारी देने का खाका तैयार किया जा रहा है। इन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के साथ ही उत्साह भी भरा जाएगा ताकि इनके नीचे के कार्यकर्ताओं को भी उत्साह के साथ संगठन के काम में लगाया जा सकेगा। शहर कांग्रेस ने ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है, इसमें काग्रेस के पुराने अनुभवी और वजूद वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अब 21 कमेटियों में 350 को मौका डीसीसी अब 21 कमेटियों का गठन किया जा रहा है जिसमें करीब 350 जनों को मौका दिया जाएगा। इसमें अनुशासन, प्रचार-प्रसार, वार्ड समन्वयक, समाज सहित कई कमेटियों का गठन किया जाएगा और उसके अनुभव के अनुसार जिम्मेदारियां दी जाएगी।

READ MORE : video : सेहत का गिलास हर बच्चे के हाथ सन्देश को लेकर अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू, उदयपुर में गृहमंत्री


कुल मिलाकर शहर में ऐसी नई खेप तैयार की जा रही है जो आने वाले चुनाव में नीचे पूरी मजबूती से काम किया जाए। पहले भी सूची निकाली थी शहर कांग्रेस ने अगस्त 2016 में अपनी कार्यकारिणी को जारी करने के साथ बढ़ी नाराजगी को थामने के लिए शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अगस्त 2016 में 66 आमंत्रित व 17 स्थाई सदस्यों की सूची जारी कर दी लेकिन उसको जयपुर प्रदेश कांग्रेस से अनुमोदित नहीं कराया तो विवाद खड़ा हो गया। उस दिन शाम 7 बजे सूची जारी की गई थी और विवाद के चलते रात दस बजे उस सूची को ही निरस्त करना पड़ा।


हम कार्यकर्ताओं की क्षमता के अनुसार उनको दायित्व देने जा रही है और इस पर अभी काम कर रहे है। हम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ व वार्ड में कमेटियों का गठन कर देंगे।
- गोपाल शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष
प्रत्येक कमेटी में 3 से 18 सदस्य होंगे, इनका चयन जिलाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों की मंत्रणा से किया जाएगा। वैसे इसी महीने ये कमेटियां गठित कर देंगे।

- अरुण टांक, प्रभारी महामंत्री शहर कांग्रेस