
सीपीएस, बीएस स्पोट्र्स व पीएमसीएच ने जीता मैदान
उदयपुर पेसिफिक विवि व वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में पेसिफिक स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स मैदान पर खेले गए पीएल ट्रॉफी मैचों में मंगलवार को सीपीएम ने मार्वल्स एक्सपोर्ट को 49 रनों से हराया। इसी प्रकार बीएस स्पोट्र्स ने जेनिया होटल्स को एक विकेट तथा पीएमसीएच ने ट्रूली इंडिया को 49 रनों से हराकर मैदान जीता।
पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते सीपीएस ने 138 रन बनाए। जवाब में मार्वल्स की टीम महज 89 रन पर ढेर हो गई। शाहबाज खान को मैन ऑफ द मैच तथा मोहित जैन को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसी तरह दूसरे मैच में जेनिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निखिल सचदेव के 90 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत 147 रन बनाए। जवाब में बी एस स्पोट्र्स टीम ने आवश्यक एक गेंद रहते 9 विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिए। इसमें मोहित सिंह ने नाबाद 44 रनों की पारी शामिल रही। मोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच व निखिल सचदेव को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरे व आखरी मैच में पीएमसीएच ने पहले बल्लेबाजी कर आयुष्मान के 57 व करणसिंह के ३९ रन की मदद से 146 रन बनाए। वहीं ट्रूली इंडिया टीम 87 रन ही बना सकी। आयुष्मान को मैन ऑफ द मैच व मनीष सुथार को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Published on:
10 Jul 2019 06:00 am
