22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेटर सुरेश रैना ने उदयपुर में मनाई दिवाली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Udaipur News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने उदयपुर पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
suresh raina

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। उदयपुर अब हर एक की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने उदयपुर पहुंचे हैं।

रैना ने उदयपुर की होटल लीला पैलेस में अपनी पत्नी प्रिंयका चौधरी के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने इस ट्रिप की कुछ झलकियां शेयर करते हुए लिखा आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

होटल लीला पैलेस में लिया राजस्थानी खाने का जायका

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह राजस्थानी खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे है। वहीं उन्होंने होटल स्टाफ के अतिथि सत्कार से प्रभावित होकर लिखा कि- " धन्यवाद स्टाफ मैंने यहां जो यादें संजोई वो मैं हमेशा याद रखूंगा। रैना ने उदयपुर यात्रा के दौरान सज्जनगढ़ स्थित मानसून पैलेस की सुंदरता को निहारा और उसकी खूबसूरत यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया।