4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को खाने के बाद टहलने निकले मां- पुत्र के साथ हुआ कुछ ऐसा हादसा क‍ि दंग रह गए सभी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
crime case

दहेज उत्पीड़न मामलों में छह नामजद

उदयपुर. राहगीर से सोने की चेन लूटने के आरोप में वांछित आरोपितों को बुधवार को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की करीब दो तोला वजनी चेन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक बार फिर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। इससे पहले गोकुलपुरा विवि रोड निवासी विमला देवी ने 2 अगस्त को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि रात्रि भोजन के बाद पुत्र के साथ सडक़ पर टहलते समय बाइक सवार उचक्के उनके गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे भोपामगरी हिरण मगरी सेक्टर 3 निवासी अर्जुन पुत्र भैरूलाल मेघवाल एवं उसके साथ ही करण पुत्र कैलाश चवारिया को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया।

सूने मकान से लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ

उदयपुर. शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के नेला गांव में अज्ञात बदमाश वहां स्थित सूने मकान का ताला तोडकऱ लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर गए।
नेला मेलड़ी माता मंदिर के समीपवर्ती निवासी प्राशु पुत्र राजेश भटनागर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 21 अगस्त को उसके पिता घर पर नहीं थे, जबकि मां भी उसकी के घर गई हुई थी। तभी सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर घुसे। चोरों ने अलमारी में रखी करीब 35 हजार की नकदी एवं लाखों कीमत के स्वर्णाभूषण एवं चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया। शिकयत पर पहुंची पुलिस ने मकान का मौका मुआयना किया।

READ MORE : Student Election : छात्र राजनीति की ‘पौध’, अब शह-मात के ‘महारथी’

आठ दिन बाद हुई शव की शिनाख्त

उदयपुर. महाराणा भूपाल चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई में भर्ती युवक की 14 अगस्त को हुई मौत के मामले में 8 दिन बाद शिनाख्त हो सकी है। युवक के भाई ने शव को पहचानकर उसकी पहचान बताई। सात दिन तक नहीं हुई शव शिनाख्तगी के बाद अंबामाता पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम को लेकर उसके कपड़ों की जांच की, जिसमें बैंक में जमा की गई राशि की पर्ची, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले। इस पर पुलिस ने शव को अज्ञात नहीं मानकर दस्तावेज के आधार पर शव की पहचान छोटा हवाला निवासी जमनालाल (26) पुत्र गोपीलाल गमेती के तौर पर की।