5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता की हत्या, पहाड़ी रास्ते से पुलिस का फूला दम…गोगुन्दा के सिवडिय़ा गांव की घटना

www.patrika.com/rajasthan-news    
2 min read
Google source verification
azamgarh crime news

आजमगढ़ क्राइम न्यूज

उदयपुर/गोगुंदा. गोगुंंदा थाना क्षेत्र के सिवडिय़ा गांव में शुक्रवार रात बैल बांधने के विवाद में पुत्र ने पिता के सिर व पीठ पर कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र अपने परिवार सहित भाग छूटा। घटनास्थल दुर्गम पहाडिय़ों के बीच करीब 13 किमी.दूर होने व तीन किलोमीटर के पगडंडी पहाड़ी रास्ता होने से पुलिस का ाी दम फूल गया। घटना की सूचना भी पुलिस को दूसरे दिन शनिवार को लगी। सुबह 8 बजे मौके पर रवाना हुई पुलिस व एफएसएल टीम आवश्यक कार्रवाई व शव लेकर दोपहर 2 बजे नीचे उतरी। पोस्टमार्टम व शव सुपुर्दगी की कार्रवाई तक शाम हो गई।थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि सिवडिय़ा बेड़ा फला निवासी मोती (55) पुत्र देवा गमेती की शुक्रवार शाम पुत्र खेमाराम उर्फ भीमा से बैल बांधने को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर भीमा ने पिता मोती के सिर व पीठ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। सिर में गहरी चोट लगने से वह गश ााकर नीचे गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान चश्मदीद रही मृतक की नाती लि बड़ी चिल्लाई। पास-पड़ोसी व अन्य परिजन आए तब तक आरोपी अपनी पत्नी व बच्चो के साथ कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद रात ार परिजन व ग्रामीण शव के पास ही बैठे रहे।

READ MORE : सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में बढ़ गए वोटर...पीएचडी, एमफिल स्टूडेंट को मिला वोट देने का हक


दुर्गम पहाड़ी पर घटनास्थल से फूला दम
घटनास्थल दुर्गम पहाड़ी पर होने पर ग्रामीण व मृतक का छोटा पुत्र सोकाराम गमेती सुबह 8 बजे थाने पहुंचे। थानापुलिस का जाप्ता व एफएसएल टीम मौके पर 10 किलोमीटर सडक़ के रास्ते के पहुंची। तीन किमी. पैदल पहाड़ी रास्ते से भी का दम फूल गया। पहाड़ों पर घनी हरितिमा के बीच वहां पहुंचते-पहुंचते भी को एक से डेढ़ घंटा लग गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोपहर को शव को नीचे उतारकर गोगुन्दा चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने सोकाराम की रिपोर्ट पर भीमा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।