5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बामाता थाने में जमीन पर कब्जे के लिए वृद्ध से मारपीट

अम्बामाता थाने में एक वृद्ध ने पड़ोसी के विरुद्ध जबरन जमीन पर कब्जे की नीयत से मारपीट का मामला दर्ज करवाया।
less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर

image

Krishna

Nov 06, 2019

cheated

cheated

उदयपुर. अम्बामाता थाने में एक वृद्ध ने पड़ोसी के विरुद्ध जबरन जमीन पर कब्जे की नीयत से मारपीट का मामला दर्ज करवाया। परशुराम कॉलोनी, नीमजमाता, देवाली निवासी रामा पुत्र नाना भील ने नंदकिशोर पुत्र पृथ्वीराज नागदा के खिलाफ मारपीट व जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। परिवादी ने बताया कि उसका पुत्र खुमाणा भील आए दिन झगड़ा करता है। वह मकान को बेचकर राशि हड़पना चाहता है। पुत्र के इस रवैसे के चलते कई भू-माफियाओं की उसके मकान व पास ही खाली पड़ी जमीन पर लम्बे समय से नजर है। पुत्र उसके परिवार के साथ मेरी ही जमीन के पास शामिलात जमीन में अलग मकान बनाकर रह रहा है। उससे मेरा कोई संबंध नहीं है। पुत्र के मकान के पास ही रहने वाला आरोपी नंदकिशोर आए दिन जमीन को उसे देने का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा था। कुछ दिन बाद वह मकान में जबरन घुसते हुए बाहर निकाल मजदूर व कारीगर लगाकर निर्माण कार्य चालू कर दिया। इसकी बडग़ांव तहसीलदार व यूआईटी सचिव को शिकायत की। साथ ही अम्बामाता थाना पुलिस को रिपोर्ट दी। शिकायत पर पुलिस ने काम रुकवाया। 3 अक्टूबर को आरोपी पुन: घर में घुसते हुए मारपीट कर जातिगत गालीगलौज की। जबरन खाली स्टाम्प व पेपर पर अंगूठा लगवाने की कोशिश करते हुए पत्नी से अभद्रता की। मौके पर चिल्लाए तो आरोपी वहां धमकी देकर भाग निकला। अगले दिन पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी। कार्रवाई नहीं होने पर आरोपी ने 10 अक्टूबर को खाली पड़ी जमीन पर पुन: काम चालू कर दिया। इसकी शिकायत की तो आरोपी ने मारपीट कर धक्का- मुक्की की।