
See how one and a half crores hemp with burnt brown sugar
उदयपुर. बहुचर्चित उषा हत्याकांड के बाद से साकरोदा गांव में दोनों पक्षों में चली आ रही तनातनी अब बजरी व पत्थर की गाडिय़ों को पकड़वाने के नए विवाद तक जा पहुंची। साकरोदा सरपंच खुशबू शर्मा की ओर से मंगलवार को पत्थर से भरे एक डम्पर की सूचना खान अधिकारियों को देने पर फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। सरपंच शर्मा ने पूर्व सरपंच भगवतीलाल खटीक पर पथराव व हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी जबकि भगवती ने भी शर्मा व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए। इधर, खान विभाग ने पकड़ में आए डम्पर को जब्त कर प्रतापनगर थाने में खड़ा करवाया है।सरपंच खुशबू शर्मा ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पंचायत पाड़ाखादड़ी गांव में अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना पर वह वार्ड पंच व मोतबिर के साथ वहां देखने पहुंची तो पत्थर से भरा डम्पर मिला, पूछताछ करते हुए चालक भाग निकला। इसकी सूचना खान अधिकारियों को दी तो उन्होंने डम्पर जब्त किया। शर्मा का कहना है कि वह सुरक्षा की दृष्टि से खान अधिकारियों की गाडिय़ों में ही बैठकर जा रही थी तो रास्ते में भगवतीलाल खटीक व अन्य ने पत्थर फेंके। इधर, भगवती लाल खटीक आरोप है कि शर्मा व अन्य लोग जबरन झूठी शिकायते कर परेशान कर रहे है। दोपहर को भी शर्मा व अन्य पर भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट लेकर मामला जांच में रखा है।
Published on:
06 Nov 2019 08:09 pm
