
भटेवर बाइपास चौराहे के पास सडक़ पर सोयाबिन तेल के टीन से भरी मिनी ट्रक पलटी
भटेवर बाइपास के समीप उदयुपर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह सोयाबिन तेल के टीन से भरी मिनी ट्रक टायर फटने से असंतुलित होकर सडक़ पर पलट गई। इससे मिनी ट्रक में भरे सोयाबिन तेल के टीन टूटने से तेल नेशनल हाईवे रोड़ पर फैल गया। इसके बाद कई वाहन तेल की वजह से असंतुलित हो गए। वहींं मिनी ट्रक चालक शोएब पिता शफीक मोहम्मद घायल हो गया। जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग कर्मी मौके पर पहुंंचे और वाहनोंं को सुचारू करवाया। जानकारी के अनुसार भीण्डर आदिनाथ ऑयल मिल से सोयाबिन तेल के टीन लेकर मिनी ट्रक उदयपुर की तरफ जारहा था। इस दौरान भटेवर बाइपास के समीप मिनीट्रक के पीछे का टायर अचानक फट गया और ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इस वजह से ट्रक में भरे तेल के टीन टूटने से तेल सडक़ पर फैल गया। इसके बाद सडक़ से गुजरने वाले वाहन स्लिप होने लगे तो अफरातफरी मच गई।
Updated on:
12 Nov 2019 08:34 pm
Published on:
12 Nov 2019 08:32 pm
