5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉल में गैंग ने किया वो काम, दहशत में आए लोग, आधे घंटे तक सकते में रही सांसें

https://www.patrika.com/udaipur-news/
less than 1 minute read
Google source verification
crime in udaipur, udaipur police, celebration mall

मॉल में गैंग ने किया वो काम, दहशत में आए लोग, आधे घंटे तक सकते में रही सांसें

उदयपुर. सेलिब्रेशन मॉल में मंगलवार रात नशे में धुत्त युवकों ने गार्ड से अभद्रता व मारपीट कर शीशा फोड़ दिया। एकाएक भीड़भाड़ वाले इस मॉल में हुए घटनाक्रम से हडक़ंप मच गया। मॉल में रात करीब 8 बजे कुछ युवक नशे की हालत में पहुंच गए। गार्ड ने उन्हेें रोकना चाहा तो अभद्रता पर उतर आए। गालीगलौज करते हुए वे एक बार वहां से चले गए। करीब एक घंटे बाद वही युवक अपने साथियों को लेकर वहां पहुंच गए और लट्ठ घुमाते हुए गार्ड से मारपीट कर दी तथा पत्थर फेंकते हुए वहां शो-रूम का शीशा फोड़ दिया। एकाएक युवकों के उत्पात से वहां हडक़ंप मच गया। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

READ MORE : मैनेजर ने कहा - ‘तू ही ले गई रुपए, चली जा यहां से’ जानें पूरा मामला...

कम्पीटिशन एक्ट पर वार्ता

उदयपुर. खुली अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता को उचित दाम पर बेहतर उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा जरूरी है। किसी एक संगठन या गु्रप का बाजार पर कब्जा या मोनोपॉली स्थापित होने से रोकने के लिए सरकार की ओर से कम्पीटिशन एक्ट लागू किया गया है। यह विचार मंगलवार को भारतीय प्रतिस्पद्र्धा आयोग, नई दिल्ली के उप निदेशक (अर्थशास्त्र) अर्पित गुप्ता ने यूसीसीआई भवन में आयोजित प्रतियोगिता अधिनियम संगोष्ठी के बीच बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किए।