
नव विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज की हत्या
उदयपुर/ घासा. crime report नवविवाहिता की मौत के 14 दिन बाद पीडि़त पिता ने बेटी के पति, सास, श्वसुर सहित अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया। दहेज की मांग पर षडय़त्र पूर्वक बेटी की हत्या की आशंका को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। इससे पहले थाने में दी रिपोर्ट में झरना पलानाखुर्द निासी शंभूलाल पुत्र सोहनलाल भील ने बताया कि उसकी पुत्री कमला (22) का दो साल पहले ही छापरा विजनवास निवासी आसाराम पुत्र केवलराम भील के साथ विवाह हुआ था। चूंकि उसकी पुत्री बचपन से मावली के फतहपुरा स्थित ननिहाल में ही पली बड़ी हुई थी तो ननिहाल पक्ष ने ही उसका रिश्ता भी कराया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष से श्वसुर केवलराम और पति आसाराम दहेज की मांग करने लगे। ससुराल के अन्य रिश्तेदार भी पिता के घर से 50 हजार रुपए लाने की दुहाई देने का मौका नहीं खो रहे थे। इस बीच पति आसाराम भी बेटी कमला को गांव की ही अन्य प्रेमिका से विवाह करने की धमकी देता रहा। मजबूरी में कुछ दिन पहले उसकी बेटी कमला यहां झरना पलाना आई। बाद में ननिहाल भी गई। इस दौरान उसने बताया कि उसे ससुराल पक्ष से दहेज को लेकर लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। परिजनों के समझाने पर कमला एक बार फिर ससुराल गई। इस बीच 6 अक्टूबर को ससुराल से दूरभाष पर सूचना के बाद कमला के मामा और शंभूलाल छापरा विजनवास स्थित कमला के ससुराल गए। देखा कि मौके पर कमला का शव पड़ा था। कान, नाक में खून जमा था। crime report भयभीत ससुरालजनों ने मन गढ़ंत बातें सुनाते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का दबाव बनाया।
Published on:
21 Oct 2019 06:00 am
