
जिले में बढ़ते जा रहे सर्दी के कहर से हर कोई परेशान हो चुका है। दिनभर धूप के बाद भी सर्द हवा ने तापमान को खासा नीचे ला दिया है।
हेमन्त गगन आमेटा/ उदयपुर. जिले के ग्रामीण अंचल के विभिन्न गांंवोंं में पिछले एक सप्ताह के दरमियान हाड़़ कंपाने वाली सर्दी पड़़नेे सेे जनजीवन पर तो खास असर पड़़ा़ ही है लेकिन खेत खलिहानोंं में भी फसलेंं प्रभावित हुई हैंं। उपखण्ड क्षेत्र वल्लभनगर के भटेवर सहित आस पास के विभिन्न गांंवोंं में पाला पड़़ने के कारण चने की फसल जलकर सूूख गई है जिससे किसानोंं को नुकसान का सामना करना पड़़ रहा है। भटेवर क्षेेत्र में पिछले कई दिनोंं से लगातार सर्दी पड़़ने के कारण इसकी मार गेहूंं, जौ, चना की फसलोंं पर देखने को मिल रही है।
भटेवर के किसानोंं ने बताया कि इस वर्ष सर्दी और पाला पड़़ने की अत्यधिक मार होने के कारण फसलें खराब होने लग गई हैंं। क्षेेत्र में अत्यधिक ठंड पड़़ने से चने की फसल में दाने काले पड़़ने के साथ पौधे जलकर सूूख गए हैंं। इसी प्रकार गेहूंं , जौ की फसलोंं पर भी कहीं-कहीं हल्के पाले का असर देखने को मिला है। किसानोंं ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इसी तरह पाला पड़़ने से सब्जियोंं व सरसाेें के साथ गन्ने की फसलेंं प्रभावित होकर खराब हो गई। इधर एक सप्ताह से शीतलहर चलने से सर्दी ने अपने रोद्र रूप दिखा दिया है जिससे दिन में भी ठिठुरन बढ़़ गई है । दिन मेंं तेज धूूप भी बेअसर होकर लोगोंं को राहत नहींं मिल पा रही है। सुबह शाम तो गलन इतनी बढ़़ जाती है कि सभी चौराहे वीरान से दिखाई देते हैंं।
Published on:
31 Jan 2019 05:57 pm
