
बरसात से पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद
उदयपुर झाड़ोल. उपखण्ड क्षेत्र के झाड़ापीपला, ओड़ा, थोबावाड़ा, काड़ा, ओगणा मार्ग के काडा -भंवरिया गंाव के बीच पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दो दिन से झाड़ापीपला से ओगणा जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं।
पुलिया लम्बे समय से क्षतिग्रस्त थी। जिसे महज पत्थर एवं मिट्टी डालकर भर भर दिया था, लेकिन चार पांच दिन से लगातार बरसात से पुलिया पूरी तरह टूट गई है, जिससे इस मार्ग पर यातायात के साधन बंद हो गए है। इस पुलिया से मोटरसाइकिल निकालना भी मुश्किल हो गया है। समस्या से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणो को पैदल जाना पड़ रहा है।
दुरुस्त कराएंगे पुलिया
जेसीबी व अन्य साधन भेजकर क्षतिग्रस्त पुलिया दुरुस्त कराई जाएगी।
यूनिस पीरजादा
सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खण्ड झाडोल
नाला है या अण्डरपास
लूणदा.़ बरसात के चलते अण्डरपास में पानी भरने की समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। धाकड़ों का खेड़ा से तलावदा मार्ग पर बने अण्डरपास में पानी भर जाता है। इसी तरह से संग्रामपुरा से बोहेड़ा मार्ग पर अण्डर पास में पानी भरने से दिक्कतें हो रही है।
Published on:
10 Sept 2019 01:54 am
