4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े व्यवसायी की चेन झपटी

- ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिति
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

दिनदहाड़े व्यवसायी की चेन झपटी

उदयपुर/ बड़ावली. गांव के सरकारी स्कूल के समीप पत्थर गोदाम की दुकान पर व्यवसायी से चेन लूटने का मामला सामने आया है। इससे पहले दुकान के बाहर पहुंचे बाइक सवार अज्ञात दो युवकों में एक बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा भीतर गया और वहां मौजूद व्यवसायी उदयलाल (62) पुत्र भगवान सुथार को रंग लेने के बहाने उलझाए रखा। इसी बीच मौका पाकर उसने व्यवसायी की पहनी हुई सोने की चेन पर झपट्टा मारा। इस बीच छीना झपटी में तीन तोला वजनी चेन का एक टुकड़ा व्यवसायी के हाथ में रह गया, जबकि दूसरा हिस्सा लेकर आरोपी बाहर खड़े बाइक सवार साथी के साथ मौके से भाग निकला। शोर शराबे के बाद गांव के कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन सफल नहीं हुए। क्षेत्र में दिनदहाड़े हो रही इन वारदातों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। पहले भी इस तरह की करीब छह वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें लिप्त लोगों का पता लगाने में स्थानीय पुलिस विफल रही है।