4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली मेले के दूसरे दिन भी स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने समा बांधा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
diwali mela

दीपावली मेले के दूसरे दिन भी स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने समा बांधा

प्रमोद सोनी/ उदयपुर. नगर निगम दीपावली मेला 2018 के दूसरे दिन भी स्थानीय प्रतिभाओं ने प्रस्तुति दी। स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुति ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपावली मेले के दूसरे दिन की शुरुआत हीर सिसोदिया ने राजस्थानी गीत धरती धोरा री के नृत्य से प्रारंभ हुआ। इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रतिभाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की तालिया बटोरी। मेले के दूसरे दिन चहक जारोली ने तांडव, काजल राव ने तुझे याद कर लिया है के साथ जितेंद्र सालवी के जीडीसीए ग्रुप ने गर्ल स्टोरी कंटेंपरी डांस किया इनके साथ दर्शक भी झूम उठे। हिमांशु शर्मा ने भागे रे मन कहीं, अशीष शर्मा ने बरसो रे मेगा मेगा, प्रथमेश सुर्वे ने बोले रे पपीहरा, रजत मेहता के गुलाबी आंखें, किरण जोशी ने गली में आज चांद निकला आदि गीतों गाए। मेला अधिकारी ने बताया कि मेले में शाम से से रात तक खरीदारों की भीड़ रही। मेले में आने वाले लोगों ने जमकर खरीदारी की व झूलों का आनंद लिया। वही हल्की गुलाबी ठंडक ने मेले का मजा और बढ़ा दिया है जिससे मेले में बिकने वाले गर्म व्यंजनों की मांग बढ़ गई है।

दर्शन रावल की प्रस्‍तुत‍ि आज

दीपावली मेले के तीसरे दिन प्रसिद्ध गायक एवं मुझे खोने के बाद एक दिन तुम मुझे याद करोगे फेम दर्शन रावल अपना जलवा बिखेरेंगे।