5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौताणे की मांग को लेकर दो गुट हुए आमने-सामने, मकानों व एक बाड़े में लगा दी आग, बनाया बंधक..

Mautana Customs - पारसोला के लोहागढ़ की घटना, मकानों एवं बाड़े में लगाई आग
less than 1 minute read
Google source verification
parsola

मौताणे की मांग को लेकर दो गुट हुए आमने-सामने, मकानों व एक बाड़े में लगा दी आग, बनाया बंधक..

पारसोला. (पस.) क्षेत्र के लोहागढ़ क्षेत्र में मौताणे mautana customs को लेकर शुक्रवार रात को दो गुट आमने-सामने हो गए। दो मकानों व एक बाड़े में आग लगा दी गई। कुछ लोगों को बंधक बनाते हुए मारपीट भी की। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोहरसिंह व कांस्टेबल अर्जुनलाल के साथ आरोपियों ने मारपीट की जिससे कांस्टेबल घायल हो गया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि होली के दिन भंवर पुत्र परता मीणा व उसके जीजा प्रकाश मीणा बाइक से केसरियावद जा रहे थे। रास्ते में काली घाटी (धरियावद) के पास उनकी बाइक की चपेट में आने से गोपाल पुत्र वजिया मीणा की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मौताणे की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर मृतक परिवार एवं 30-40 सशस्त्र ग्रामीण शुक्रवार शाम 4 बजे भंवर व संजय मीणा के घर पर पहुंच गए। आरोपियों ने झगड़ा करते हुए उनके मकानों व बाड़े में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी। बाद में आरोपियों ने रास्ते जाते लोगों से मारपीट की और लालिया व गोतिया पुत्र मीणा को जबरन उठा कर ले गए। आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाते हुए मौताणे की मांग की। सूचना पर चौकी प्रभारी मनोहर सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया तो आरोपियों ने मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस से भी हाथपाई करते हुए लठ चला दिए। हमले में कांस्टेबल अर्जुन को चोट पहुंची। चौकी प्रभारी की सूचना पर थानाधिकारी मौके पर पहंचे तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।