5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : उदयपुर में यहां लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों को वोटिंग मशीन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मशीन के प्रदर्शन के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
MP election 2018: 50 EVM VVPat Machines Bad in satna madhya pradesh

MP election 2018: 50 EVM VVPat Machines Bad in satna madhya pradesh

हेमन्त गगन आमेटा/उदयपुर.वल्लभनगर विधानसभा में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी उपखंड अधिकारी अनिल कुमार शर्मा के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में स्थित मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा ईवीएम, विविपेट मशीन का प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जारहा है। इसको लेकर ग्राम पंचायत ढावा के जोरजी का खेड़ा मतदान केंद्र पर बीएलओ लक्ष्मीलाल जाट द्वारा मतदाताओं को ईवीएम, विविपेट मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे मे महत्पूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर एवीएम व विविपीएट मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान करने के प्रक्रिया के बारे में बताया जारहा है। जोरजी का खेड़ा गांव के मनोहर सिंह, महेंद्र सिंह, मदन सिंह, भंवर सिंह, इन्दर सिंह, वार्डपंच पप्पू लाल गमेती, राजेंद्र सिंह, शैतान सिंह ने ईवीएम, विविपेट मशीन डेमो के जरिये मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।