4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देव प्रबोधिनी एकादशी आज, शुरू होंगे मांगलिक आयोजन

देव प्रबोधिनी एकादशी पर जगदीश मंदिर में होगा तुलसी विवाह
less than 1 minute read
Google source verification
देव प्रबोधिनी एकादशी आज, शुरू होंगे मांगलिक आयोजन

देव प्रबोधिनी एकादशी आज, शुरू होंगे मांगलिक आयोजन

उदयपुर. देव प्रबोधिनी एकादशी शुक्रवार को मनाई जाएगी। मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत के साथ ही सामूहिक विवाह, तुलसी विवाह, गृह प्रवेश, दुकानों के मुहूर्त आदि कार्यक्रमों होंगे। प्रबोधिनी एकादशी को छोटी व लोड़ी दीपावली भी कहा जाता है। इस अवसर पर घरों में दीपदान किया जाएगा व घरों के बाहर रंगोली सजाई जाएगी। कार्तिक स्नान करने वाले इस दिन पीछोला झील में स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना के बाद दीपदान करेंगे। शहर के प्रमुख जगदीश मन्दिर में देव प्रबोधिनी एकादशी पर्व मनाया जाएगा।पुजारी हुकमराज व रामगोपाल ने बताया कि देव प्रबोधिनी एकादशी पर मंदिर में सुबह ५.३० बजे मंगला दर्शन के बाद ठाकुरजी का पंचामृत स्नान होगा। इसके बाद ठाकुरजी को केशरिया वस्त्र का शृंगार धारण करवाया जाएगा। वहीं चार माह बाद ठाकुरजी को मोर मुकुट धारण होगा। मंदिर में शाम को तुलसी विवाह होगा।

बिछड़ी पंचायत के उदयसागर चौराहे पर तुलसी विवाह के अवसर पर गुरुवार को बिन्दोली निकाली गई। साथ ही कलश यात्रा भी निकाली गई। एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह होगा। इससे पहले गुरुवार को भव्य भजन संध्या हुई, इसमें कई कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी, वही श्रद्धालु भी जमकर थिरके।पिछले 15 दिनों से तैयारियां की जारही है। एकादशी के पहले उदयसागर चौराहे पर बिन्दोली निकाली गई। बिन्दोली उदयसागर चौराहे स्थित मंदिर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बिछड़ी पंचायत पहुंची। इसके बाद उदयसागर चौराहे स्थित मंदिर पर पहुंची। भजन संध्या में उदयसागर के साथ- साथ आसपास के क्षेत्र के कई लोगों ने हिस्सा लिया।