Rajasthan News : राजस्थान में स्कूल से गायब रहने वाले विद्यार्थियों पर अब प्रतिदिन नजर रहेंगी। इसके लिए विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी शुरू की जा रही है। प्रतिदिन प्रार्थना सभा में ही गैर हाजिर विद्यार्थियों का पता लगा लिया जाएगा। शिक्षक ऐप में यह हाजिरी प्रतिदिन सबमिट की जाएगी। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शुरू किया गया यह पायलट प्रोजेक्ट अब सभी स्कूलों में लागू करने के निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने आदेश जारी किए हैं।