4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के इस नेता के बेटे ने अपने सा‍थियों के साथ मिलकर मैरिज गार्डन के संचालक के साथ क‍िया ये काम…

साउंड सिस्टम बंद करने पर विवाद, संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया
less than 1 minute read
Google source verification
crime

Crime News

उदयपुर . हिरणमगरी थाना क्षेत्र के घूमर मैरिज गार्डन में साउंड सिस्टम बंद करवाने को लेकर विवाद में भाजपा कार्यालय मंत्री सुशील जैन ने अपने पुत्र एवं अन्य के साथ मिलकर उसके संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। परिवादी ने इस संबंध में हिरणमगरी थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

पानेरियों के मादड़ी निवासी बंशी मेनारिया ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई मदन पुत्र निमत मेनारिया साउंड सिस्टम का काम है। घूमर गार्डन में शनिवार को साउंड लगाया था। मैरिज गार्डन के संचालक ने सख्त रूप से 10 बजे साउंड बंद की कहा था। मदन ने रात दस बजे साउंड बंद कर दि या जिससे नाखुश जैन व उसके पुत्र ने मदन को गाना चलाने को कहा। मदन ने बात मानते कुछ देर और साउंड चलाया। करीब 10.30 बजने पर साउंड बंद किया तो सुशील के पुत्र ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और सुशील ने मदन की आंख के निचले हिस्से में फैट मारी। बाद में मदन को उसके साथी तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसका उपचार हुआ। इधर, मदन के पड़ोसी और रिश्तेदार पूर्व पार्षद और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट लेकर थाने में पहुंच गए।