4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गांव में बिजली आती नहीं तो देशी जुगाड़ से उपभोक्ताओं को बांटा जाता है राशन

कोटड़ा में बिजली के अभाव में राशन डीलर ने बाइक से चलाई पॉश मशीन
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

इस गांव में बिजली आती नहीं तो देशी जुगाड़ से उपभोक्ताओं को बांटा जाता है राशन

उदयपुर/ कोटड़ा. आदिवासी बाहुल्य इलाकों के हर घर में बिजली की सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार भले ही कितने दावे करे, लेकिन सच किसी से छुपा नहीं है। गांवों में आज भी कहीं बिजली नहीं पहुंची है तो कहीं लोगों को कनेक्शन की सुविधा नहीं मिली। कहीं कनेक्शन हो गए हैं तो बिजली कभी कभार ही देखने को मिलती है। प्रदेश के उदयपुर में तो आदिवासी परिवारों की जिंदगी हमेशा से ही जुगाड़ पर चलती रही है। आवश्यकता अविष्कार की जननी है इसे चरितार्थ करते हुए कोटड़ा उपखण्ड के एक राशन डीलर ने कुछ इसी जुगाड़ पर रसद विभाग की ओर से दी गई पॉश मशीन को चलाकर शुक्रवार को लोगों को राशन सामग्री वितरित की। राशन डीलर ने गुल बिजली के बीच मोटरसाइकिल चलाकर उसकी बैटरी से पॉश मशीन को आवश्यक बिजली की सप्लाई दी और लोगों को राशन वितरित कर राहत पहुंचाई। राशन डीलर लक्ष्मण लाल पारगी ने बताया कि मोटर साइकिल को स्टार्ट कर बैटरी का वायर पॉश मशीन में जोड़कर इसे चालू कर देते हैं। बैटरी को बैकअप बराबर मिलता रहे। इसके लिए एक आदमी बाइक को समानांतर तरह से रेस देता रहता है। इस व्यवस्था से राशन वितरण के दौरान तकलीफ नहीं आती।