5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाचा नेहरू को करीब से देखकर चौंक गए सभी

नेहरूजी विषयक जिला स्तरीय प्रदर्शनी जारी, दुर्लभ श्वेतश्याम चित्रों में दिखी नेहरू की जीवनगाथा
less than 1 minute read
Google source verification
चाचा नेहरू को करीब से देखकर चौंक गए सभी

चाचा नेहरू को करीब से देखकर चौंक गए सभी

उदयपुर. जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में बाल दिवस के उपलक्ष में सूचना केन्द्र की कलादीर्घा में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी शुक्रवार को भी जारी रही और इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने अवलोकन किया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी व पर्यावरणविद् मुनीश गोयल द्वारा उद्घाटित इस प्रदर्शनी में बच्चों के पसंदीदा पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जीवनगाथा विषयक प्रदर्शनी में दुर्लभ और ज्ञानवर्धक फोटो का संग्रह देखकर युवाओं ने प्रसन्नता जताई और कहा कि इस प्रदर्शनी से उनका ज्ञानवर्धन हुआ है। युवाओं ने नेहरू के जीवन से जुड़ी यादों को चित्रों में समेटने के प्रयास के लिए उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोटो आर्काइव की भी सराहना की। इस मौके पर जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा, मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुंजन आचार्य, सहायक लेखाधिकारी दिनकर खमेसरा, राव गोपाल सिंह, विनय दवे, जितेन्द्र जोशी, शारदा जालोरा, सुधा भट्ट, कुशाग्र जैन, सुनील व्यास सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
पं.नेहरू की उदयपुर यात्रा के चित्रों का सम्मोहन:
प्रदर्शनी में प्रदर्शित सर्वाधिक संख्या में पं. नेहरू की उदयपुर यात्रा के चित्रों का सम्मोहन दिखाई दिया। युवाओं ने पं. नेहरू के तत्कालीन महाराणाओं के साथ मुलाकात और गुलाबबाग में आयोजित सभा के साथ सिटी पैलेस और सहेलियों की बाड़ी के अवलोकन के श्वेतश्याम फोटोग्राफ्स को देखकर प्रसन्नता जताई।