6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
उदयपुर के सौ गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन हुआ प्रभावित – जानिए क्या है बिजली बंद की वजह
Play video

उदयपुर के सौ गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन हुआ प्रभावित – जानिए क्या है बिजली बंद की वजह

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

उदयपुर
जिले के कुराबड बंबोरा क्षेत्र के सौ गांवों में पिछले 24 घंटों से बिजली आपूर्ति नहीं है जिससे इन गांवों के ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक साकरोदा से कुराबड के बीच में बीती रात लाइन फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप है। जिसके चलते सोमवार दिन भर बिजली निगम के कर्मचारी अधिकारी फॉल्ट ढूंढने में लगे रहे लेकिन उन्हें अब फॉल्ट नहीं मिला और दोपहर 12:00 बजे बाद तेज बारिश से व्यवधान पैदा हो गया। देर शाम तक फिर से जुटे रहे लेकिन बिजली बहाल नहीं हो पाई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग रात में मच्छरों के काटने से भी परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 4 दिनों से ऐसी ही व्यवस्था बनी हुई है शुक्रवार को भी 24 घंटे बाद बिजली बहाल हुई तो रविवार को भी 10 घंटे तक बिजली नहीं मिली रोज-रोज कि इस समस्या से परेशान ग्रामीण अब आक्रोश व्यक्त करने लगे हैं। वही बिजली विभाग के अधिकारी बताते हैं कि बारिश के मौसम में इंसुलेटर पंक्चर होने से यह समस्या हुई है। जल्द ही ढूंढ कर समाधान कर दिया जाएगा।

इधर बिजली नहीं होने से प्रभावित हो रहे सरकारी दफ्तरों में कामकाज नहीं हो सका। आटा चक्की पर भी लोगों की कतारें रहीं। मोबाइल डिस्चार्ज हो गए जिससे संपर्क भी कट गया है और रात में अंधेरे से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुराबड बंबोरा जगत गुडली साकरोदा जावद पावर हाउस से जुड़े करीब सौ गांवों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।