
उदयपुर. संभाग के सबसे बड़े महाराणा भूपाल अस्पताल fire in MB hospital में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने से अस्तपाल में अफरा तफरी मची हुई है। आग लगने के कारणों केे बारे में डॉक्टर ने बताया िकि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है । बताया जा रहा है कि आग आईसीयू में लगी है जहां से मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। शहर के फायर स्टेशनों से भी दमकल एमबी अस्पताल ( MB hospital udaipur ) रवाना हो गई है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस व हॉस्पिटल स्टाफ मरीजों को बाहर निकाल रहे हैं। आग की घटना के बाद अब जिला कलक्टर आनंदी भी मौकेे पर पहुंची।