
water
Rajasthan Big News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही राजस्थान के कई जिलों में खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में पानी को लेकर मारा मारी शुरू हो गई है। कई शहरों में भी पानी देने का समय कम कर दिया गया है। इस बीच खबर राजस्थान के उदयपुर से है। पानी का जुगाड़ करने के लिए कच्चे कुएं में उतरा परिवार करंट की चपेट में आ गया। परिवार के सात लोग करंट की चपेअ में आए। उनमें से छह को भर्ती कराया गया है और अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है। परिवार में माता-पिता और पांच बच्चे शामिल हैं। घटना टीडी थाना इलाके में स्थित मोर डूंगरी गांव की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि गांव के नजदीक से निकलने वाली नदी के पास एक कच्चा कुआं है। उस कुएं के नजदीक रहने वाले हकरा मीणा के परिवार के साथ यह घटना घटित हुई है। इकरा मीणा और परिवार के लोग कल सवेरे कुएं के नजदीक साफ - सफाई कर रहे थे। इस दौरान कुएं में ही लगी पानी की मोटर पर कचरा गिर गया। कचरा साफ करने हकरा और उसका बेटा गेबालाल पानी में उतर गए। इस दौरान अचानक हाई वोल्टेज आने से पानी में करंट फैल गया।
इस दौरान पानी में हकरा का बेटा गेबालाल, उसकी पत्नी और चार बच्चे भी उतरे हुए थे। अचानक पत्नी तो बाहर आ गई लेकिन करंट की चपेट में पांचो बच्चे आ गए। मौके पर ही 19 साल के गेबालाल ने दम तोड़ दिया। उसके बाद कल रात को 15 साल के छोटे बेटे श्याम लाल ने भी दम तोड़ दिया। 14 साल की मनीषा, 13 साल का अनिल और बारह साल की आशा अस्पताल में भर्ती हैं। करंट के चलते उनको जोरदार झटका लगा है।
Published on:
12 Apr 2024 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
