4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुजारी पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर ढ़ाई लाख रुपए लूटने का मामला

- नाकाबंदी तोड़ भागी जीप में मिला डोडा चूरा
2 min read
Google source verification
Four accused arrested in udaipur

पुजारी पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर ढ़ाई लाख रुपए लूटने का मामला

झाड़ोल . गोदाणा के निकट गोगला माता जी के मुख्य पुजारी के साथ दस दिन पूर्व जानलेवा हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी चन्द्र शेखर पालीवाल ने बताया भूपेन्द्र जोशी ने रिपोर्ट दी थी कि उसके ससुर गोगला निवासी प्रकाश दवेर पुत्र नाथूलाल दवेर शाम को घर लौट रहे थे तभी बीच रास्ते में खाखड़ की तरफ से आई कार सवार उमेश पालीवाल, सुरेश पंडिया एवं अन्य ने मोटर साइकिल को टक्कर मार गिरा दिया। सरिये एवं लठ से जमकर मारपीट की। हमले में दोनों हाथ व पैर टूट गए। आरोपी जेब में पड़े ढाई लाख लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को सुरेश पुत्र ख्यालीलाल पंडिया निवासी आवरडा, कमलेश गिरी पिता शिवगिरी निवासी वणी थाना गोगुन्दा, शन्तुदास पिता डालुदास रंगास्वामी निवासी वणी थाना गोगुन्दा, नितेश पिता पूनमचन्द तेली निवासी रावलिया कलां थाना गोगुन्दा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कार जब्त की गई। पूछताछ जारी है।

READ MORE : कम्प्यूटर की Hard Disk में ऐसा क्या था ‘राज’ कि जेईएन ने अपनी नौकरी तक दांव पर लगा दी !


नाकाबंदी तोड़ भागी जीप में मिला डोडा चूरा

उदयपुर. सायरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नाकाबंदी तोडक़र भागी बोलेरो में पुलिस को 307 किलोग्राम डोडा चूरा मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग छूटे। पुलिस ने डोडा चूरे के वाहन को जब्त कर मामला दर्ज किया। पुलिस वाहन के नम्बर के आधार पर उसके मालिक व आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। एसपी कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि मादक पदार्थ की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत सायरा थानाधिकारी यशवंतसिंह सोलंकी मय टीम ने रात को रोयड़ा रोड पर नाकाबंदी की तभी करदा गांव की तरफ से बोलेरा आने पर पुलिस ने उसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक तेज गति से भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों का वाहन गायफल गांव के निकट सडक़ किनारे खड़े डम्पर पर जा भिड़ा। पुलिस वाहन तक पहुंची तब तक उसमें सवार दो आरोपी बाहर निकल भागे। पुलिस ने पीछा किया तो लेकिन वे अंधेरे में भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 15 प्लास्टिक के कट्टों में 307 किलोग्राम डोडा चूरा भरा मिला।