5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर में हो सकता जी-20 शिखर सम्मेलन

G-20 summit in 2023 : संभावित स्थलों को देखने 25 से 27 जुलाई तक जी-20 सचिवालय के अधिकारी आ रहे  

less than 1 minute read
Google source verification
G20 summit Latest News and Updates

G20 summit Latest News and Updates

G-20 summit in 2023 : जी-20 की संभावित शिखर सम्मेलन इसी साल के दिसम्बर में राजस्थान में हो सकता है। इसके लिए आसपास के संभावित स्थलों को देखने के लिए 25 से 27 जुलाई तक जी-20 सचिवालय के अधिकारियों का राजस्थान आने का कार्यक्रम बना है।

जी-20 की प्रथम शेरपा बैठक 5 से 7 दिसम्बर 2022 को झीलों की नगरी उदयपुर में होने की संभावना है। इसके लिए स्थान, सुविधाएं आदि देखने के लिए जी-20 सचिवालय के अधिकारियों का एक दल आएगा, इसके लिए उदयपुर के संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने जिला प्रशासन के साथ अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी है। विदेश मंत्रालय के शिखर सम्मेलन के संयुक्त सचिव ने राज्य सरकार को प्रस्तावित यात्रा को लेकर अवगत कराया है। प्रतिनिधिमंडल तैयारियों को लेकर डबोक एयरपोर्ट, उदयपुर के प्रमुख स्थानों से लेकर आसपास के रणकपुर, कुंभलगढ़ सहित अन्य स्थानों का दौरा कर जानकारी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 ग्रुप की अध्यक्षता करेगा. इस दौरान देशभर के अलग-अलग स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया जाना है. इसके अंतर्गत करीब 190 बैठकें होंगी। इसमें देश के कई शहरों में ये बैठकें हो सकती है जिसमें एक उदयपुर भी संभावित है।

ये प्रमुख खबरें भी पढ़े.....

ये हैं दुनिया के दस सबसे खूबसूरत शहर: 10वें स्थान पर उदयपुर, जानिए किस नंबर पर है जयपुर

Video... बादलों के संग यह धुन सुनकर आप भी गुनगुनाने लगेंगे

सावन लगते ही कभी पेड़ों पर पड़ जाते थे झूले, अब खो गई परंपरा

राजस्थान के युग ने रचा इतिहास, तैराकी में पदक की बौछार

Video...उदयपुर के कैचमेंट में भारी बारिश, फतहसागर झील तक पहुंचा पानी