4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : यहां गणेश चतुर्थी पर विधिविधान से पांंडालों में बिराजे लंबोदर गणराज..घरों में भी हुई स्‍थापना
Play video

video : यहां गणेश चतुर्थी पर विधिविधान से पांंडालों में बिराजे लंबोदर गणराज..घरों में भी हुई स्‍थापना

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

हेमन्त आमेटा/ भटेवर. उदयपुर के भटेवर व वल्लभनगर सहित विभिन्न गांंवों और कस्‍बोंं में भगवान गणेश के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी का पर्व गुरूवार को मनाया गया। इस पर्व को लेकर विभिन्न गांंवोंं एवं कस्‍बोंं में जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखाई दिया। गणेश चतुर्थी महोत्सव पर गणेश मंदिरोंं में विशेष पूजा अनुष्ठानोंं का दौर पूूरे दिनभर जारी रहा। इसके साथ लोगोंं ने अपने घरों में भी प्रथम पूज्य गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना कर पूजा अर्चना की। वहींं गणेश चतुर्थी पर्व पर भटेवर स्थित सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी, थम्बवाड़ा मोहल्ला, पुराना चौराहा बस स्टैंड, नागदा मोहल्ला, पीपल चौक पर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानोंं के बीच पांडालोंं एवं घरों में एक दंत लम्बोदर गणराज की स्थापना की गई। दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव को लेकर जगह-जगह पांंडालों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर ग्रामवासियोंं व श्रद्धालुओं ने मंदिरों एवं पंडालों में भगवान को लड्डुुुआेें का भोग लगाकर दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया। भटेवर के पास स्थित सिंघानिया कॉलेज में अधिकारियोंं एवं कर्मचारियों के साथ छात्र छात्राओं ने महोत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमेंं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान् पंडित द्वारा विधिवत प्रतिमा की स्थापना करवाई गई। इसके बाद सभी ने पूजा अर्चना एवं आरती कर बप्पा की आराधना की। इस बीच बप्पा को मोतीचूर के लड्डुुुआेें का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।