5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
Ganesh Chaturthi 2018 : गणपति बप्‍पा के दर्शनों के ल‍िए द्वार पहुंचे भक्‍त..  सुबह 4 बजे से यहां लगींं कतारेें, देखें वीड‍ियो
Play video

Ganesh Chaturthi 2018 : गणपति बप्‍पा के दर्शनों के ल‍िए द्वार पहुंचे भक्‍त.. सुबह 4 बजे से यहां लगींं कतारेें, देखें वीड‍ियो

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

प्रमोद सोनी/उदयपुर. झीलों के शहर उदयपुर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर अल सुबह से ही भगवान बोहरा गणेश जी के मंदिरों में दर्शनोंं के लिए लम्बी-लम्बी कतारेंं लगी रहींं। इस दौरान बोहरा गणेश जी के मंदिर परिसर से लेकर चौराहे तक दिन भर मेला लगा रहता है । 550 वर्ष पुुराने इस बोहरा गणेशजी मंदिर में सुबह 4 बजे से दर्शनों के लिए भक्त यहां कतारोंं में लगे रहे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान को विशेष भोग भी धराया गया और भक्तों की ओर से विशेष पूजा अनुष्ठान भी किए जा रहे हैैं। शहर के अन्य गणेश मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की तांता लगा हुआ है । इस दौरान शुभ मुहूर्त में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान बोहरा गणेश जी को स्वर्ण आंगी भी धराई गई।

इस अवसर पर शहर के दूधिया गणेशजी, जाड़ा गणेशजी, चांदपोल, पाला गणेशजी, मावा गणेशजी सहित छोटे- बड़े सभी गणेश मंदिरों में विशेष पूजा और अनुष्ठानों का दौर जारी है । आज दिन भर सभी गणेश मंदिरों में भक्तों का मजमा लगा रहेगा । वहींं शहरवासियों के श्रद्धा और अटूट आस्था के केंद्र भगवान गणेश के मंदिर में भी दिनभर भक्तोंं की रेलमपेल रहेगी । श्रद्धालु दिनभर भगवान बोहरा गणेश जी के दर्शन कर अपनी मनोकामना की पूर्ति करेंगे । वहींं सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस की ओर से मंदिर के बाहर सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए हैं । आपको बता दें कि बोहरा गणेश जी के मंदिर में आज के इस अवसर पर लाखों लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं ।