
उदयपुर में हार के बाद अब यहां सक्रिय हुई गिरिजा व्यास, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज ...
उदयपुर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार व्यास की चर्चा चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर हो रही है। चित्तौडगढ़़ से पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रही डॉ. गिरिजा व्यास विधानसभा चुनाव में उदयपुर सीट से हार के बाद चित्तौड़ क्षेत्र में फिर सक्रिय हो गई है। यहां से लोकसभा का वर्ष 2009 में चुनाव जीत वर्ष 2014 में हार जाने वाली व्यास ने शनिवार को चित्तौडगढ़़ में मीडिया से चर्चा में यहां से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लडऩे से जुड़े सवाल का सीधा जवाब तो नहीं दिया बस यही कहा कि मैं सदा पार्टी की सिपाही रही हूं और पार्टी जो आदेश देती है उसकी पालना करती आई हूं। हालांकि कई माह से चित्तौडगढ़़ संसदीय क्षेत्र में सक्रिय नहीं रही व्यास के फिर से मीडिया के माध्यम से सक्रियता को संसदीय चुनाव में दावेदारी का संकेत माना जा रहा है।
व्यास ने कहा कि पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुइ और इससे अब केन्द्र में भी भाजपा के दिन पूरे हो चुके हैं। उन्होंने प्रदेश में नई कांग्रेस सरकार के बारे में कहा कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र और पार्टी की रीति-नीति के अनुसार सरकार काम करेगी।
Published on:
06 Jan 2019 04:39 pm
