11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस की चपेट में आए भाई-बहन, युवती की मौके पर ही मौत

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी के पास शुक्रवार को फिर एक हादसा हो गया। यहां स्कूटर पर जा रहे भाई-बहन को एक बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल है।

2 min read
Google source verification
accident_in_udaipur.jpg

उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी के पास शुक्रवार को फिर एक हादसा हो गया। यहां स्कूटर पर जा रहे भाई-बहन को एक बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल है।

पुलिस ने बताया कि सालवखेड़ी सुकेत कोटा हाल नाकोड़ानगर निवासी प्रिया (23) पुत्री श्यामलाल बैरवा की मौत हो गई। वह अपने भाई विजय बैरवा के साथ स्कूटर पर जा रही थी। बस की टक्कर से युवती मौके पर ही मौत हो गई। दोनों देबारी स्थित टीवीआइएल कम्पनी में मार्केटिंग संबंधी जॉब कर रहे थे। दोनों शुक्रवार सुबह जॉब पर गए थे। इसी दौरान नाश्ता करने जाने के लिए स्कूटर से निकले और रोड से गुजर रहे थे। यहां राजधानी ट्रावेल्स की बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें : टीचर ने छात्रा के साथ खींचे अश्लील फोटो, कहा-किसी को बताया तो वायरल कर दूंगा फोटो

युवती पहिया तले आ गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई विजय घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक भाग छूटा, मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से विजय को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, वहीं युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

यह भी पढ़ें : दंपती की एक ही चिता पर हुई अंत्येष्टि, घर में मची चीख पुकार

दो दिन में दो जनों की मौत
उदयपुर शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्ग की देबारी घाटी में आए दिन हादसे होते हैं। जहां गुरुवार को हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, वहीं शुक्रवार को दूसरे दिन फिर हादसे में युवती की मौत हो गई। यहां आए दिन हादसे होते हैं। पुलिस-प्रशासन और नेशनल हाइवे अथॉरिटी की ओर से समाधान का प्रयास नहीं किया जाता।