
उदयपुर. पैंथर Panther ने मंगलवार को टीडी के परसाद में एक 13 साल की लड़की पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टीडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसाद वन एरिया के पाटिया टोल नाके के सामने नदी के दूसरे किनारे पर पैंथर ने एक लड़की पर हमला panther attack कर दिया। पैंथर लड़की को गले से दबोच कर जंगल में ले गया। बाद मेें लड़की की लाश ग्रामीणों काेे मिली। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया और वन विभाग Udaipur forest department को सूूचित कर जल्द से जल्द पैंथर को पकड़नेे की मांग की। गौरतलब है कि पैंथर के हमले में बीते 20 दिनों में 3 जनों की मौत हो चुकी है जबकि 2 महीनों में 25 से अधिक लोग घायल हाेे चुके हैैं ।