राज्य में बेटी बचाओ के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित डॉटर्स आर प्रीशियस अभियान के तहत शुक्रवार को दूसरे चरण में जिले में 147 ग्राम पंचायतों में बेटी पंचायत का आयोजन हुआ। का संदेश दिया जाएगा। डेप रक्षकों ने पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्रों में 14,567 लोगों को ‘बेटियां अनमोल है’ संदेश दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराडी ने बताया कि जिले में 544 ग्राम पंचायतें हैं, जहां विभाग की ओर से डॉटर्स आर प्रीशियस का आयोजन होगा। चिकित्सा विभाग एवं एनएचएम टीम ने तैयारी पूरी कर ली है। पीसीपीएनडीटी की जिला समन्वयक मनीषा भटनागर ने बताया कि ग्रामवासियों को अभियान के उद्देश्य की जानकारी देने के साथ ही प्रजेंटेशन, इमोशनल एनिमेशन फिल्म, खुला संवाद व प्रश्नोत्तरी से संदेश दिया गया।