
गौतम पटेल/ सराड़ा. सराडा उपखंड क्षेत्र के गोमती नदी पर अवैध बजरी खनन का काम जोरों से चल रहा है। कई बार प्रशासन के सामने से बजरी भरे डंपर निकल रहे हैं फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस हालात से परेशान होकर रविवार रात को सगतड़ा ग्राम पंचायत के दो चार गांवोंं के ग्रामीण एकत्रित हुए और गांव से गुुजरने वाले बजरी वाहनों को रूकवा दिया। घेराबंदी कर इन डम्पर को रूकवाया तो विरोध हुआ इस पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया और बजरी भरे तीन डम्पर सौंंप दिए। पुलिस को भी लोगों ने खरीखोटी सुनाई। पुलिस की सूचन के 12 घंटे बाद खान विभाग के अधिकारी कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है खुलेआम बजरी का अवैध खनन गाेेमती में हो रहा है परंतु प्रशासन हमेशा नजरअंदाज कर रहा है। बजरी माफिया अवैध खनन कर रहे हैंं और उनके हौसले बुलंद हैंं।
इनका कहना है
येे हमारी ग्राम पंचायत द्रारा तीन गांंवोंं के लोगोंं के बने श्मश्ाान घाट जाने के लिए करीब 10 लाख रूपये खर्च कर सीसी रोड बनाया परन्तु इन साधनो ने पूूरा तार-तार कर दिया। अवैध बजरी खनन को लेकर प्रशासन की उदासीनता के चलते खनन माफिया के होैसले बुंलद हो चुके हैंं जिस से ग्रामवासियोंं मेंं रोष प्याप्त है ।
लालूूराम मीणा सरपंच सगतडा
ग्रामीणों की सूूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंंच कर तीनोंं डंपरोंं को जब्त कर सल्लाडा पुलिस चौकी मेंं रखवा दिए और रात को ही खनन विभाग के अधिकारियोंं को सूूचना दे दी गई ।
रतन सिंह थानाधिकारी सराडा
रात को अवैध बजरी से भरे डंपरोंं को पकडने की सूूचना हमेंं सुबह करीब 8 बजे मिली जिसके कारण वहा पहुंंचने में देरी हुई । आने वाले समय मेंं हम सराडा क्षेेत्र के गोमती नदी मेंं हो रही अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करेंंगे ।
नरेन्द्र कु मार खटीक सहायक अभियन्ता खनन विभाग अधिकारी उदयपुर