4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएलओ को दिए दिशा-निर्देश, अनुपस्थित रहने वालों को दिए नोटिस

https://www.patrika.com/udaipur-news/
less than 1 minute read
Google source verification

गौतम पटेल/सराड़ा. उपखंड अधिकारी खेरवाडा राजीव द्विवेदी ने आज लोकसभा आम चुनाव 2019 के तहत विधानसभा क्षेत्र खेरवाडा के बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुआ। स्वीप प्रभारी एवं दक्ष प्रशिक्षक भारत भूषण जोशी ने बताया कि एसडीएम ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर से अपने कार्य को ईमानदारी एवं विश्वसनीयता से करने एवं लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एएमएफ,बूथ के प्रमुख पांच व्यक्तियों के नाम, बूथ अवेयरनेस ग्रुप, वालंटियर,दिव्यांग मतदाता, नये साईनेज नमुने के अनुसार तथा ,मतदान केंद्र तक संकेत,100 मीटर,200 मीटर लाल ओईल पेंट से मार्क,हेंड्स आन प्रेक्टिस, ईपिक वितरण रजिस्टर की फोटोकापी आज ही कार्यालय मे भेजने के निर्देश दिये। आम मतदाता को जागरूक करें कि इस बार मतदाता पर्ची के साथ आवश्यक दस्तावेज यथा ईपिक कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैकों या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एन.पी.आर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, विधायकों, सांसदों को जारी किए सरकारी पहचान पत्र या आधार कार्ड में से कोई एक दस्तावेज को मतदान करते समय दिखाना जरूरी है। इस अवसर पर तहसीलदार सेमारी डायालाल डामोर, विकास अधिकारी संजय चरपोटा उपस्थित थे। अनुपस्थित बी.एल.ओ. व सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये।