5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरू पूर्णिमा विशेष : देशी गुरुकुल में सात समंदर पार से बच्‍चों के साथ समय बिताने आते हैं विदेशी मेहमान

Guru Purnima 2019 बच्चों के साथ बिताते हैं एक से दो दिन, बातचीत कर बढ़ाते हैं उनका आत्मविश्वास और करते हैं ज्ञानवद्र्धन
2 min read
Google source verification
Guru Purnima 2019

गुरू पूर्णिमा विशेष : देशी गुरुकुल में सात समंदर पार से बच्‍चों के साथ समय बिताने आते हैं विदेशी मेहमान

मधुलिका सिंह/उदयपुर. उदयपुर में एक ऐसा गुरुकुल guru purnima 2019 है जहां बच्चों के साथ समय बिताने के लिए विदेशी मेहमान पहुंचते हैं। वे ना केवल बच्चों के साथ हंसते-बोलते हैं बल्कि उनके साथ गाना गाकर, डांस कर के उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। साथ ही उनका ज्ञानवद्र्धन भी करते हैं। हम बात कर रहे हैं राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, रामपुरा की। यहां स्कूल का माहौल तब कुछ अलग ही होता है जब विदेशी मेहमान यहां बच्चों के साथ समय बिताते हैं। उनके बीच केवल गुरु-शिष्य का ही नहीं बल्कि एक दोस्त का रिश्ता भी कायम हो जाता है। ये यहां की प्राचार्य शीला शर्मा के प्रयासों से संभव हो पाया है।

प्राचार्य शीला शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से कई देशों के विदेशी मेहमान स्कूल आ चुके हैं। वे यहां केवल कुछ घंटे नहीं बल्कि 1 से 2 दिन बिताते हैं। सबसे अधिक बार इटली, आस्टे्रलिया और कैलिफोर्निया से विदेशी यहां आए हैं। वे यहां बच्चों के साथ बातचीत करते हैं ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े। उनके साथ खेलकर, गाकर और नाचकर उन्हें कंफर्टेबल करते हैं और बच्चे उनके साथ हिलमिल जाते हैं। फिर वे उन्हें अपने देश के बारे में बताते हैं और कई सारी जानकारियां उनके साथ बांटकर उनका ज्ञानवद्र्धन करते हैं। बच्चों को भी किसी तरह की समस्या आती है तो वे उसे दूर करने की कोशिश करते हैं।

स्कूल व बच्चों के लिए देते हैं नि:शुल्क स्टेशनरी व अन्य चीजें

प्राचार्य शर्मा ने बताया कि पहले कूल के बच्चे बाहरवालों को देखकर घबरा जाते थे और उनसे बातचीत तो दूर उनके सामने भी नहीं आते थे लेकिन धीरे-धीरे जब विदेशी मेहमानों ने उनके साथ समय बिताना शुरू किया तो वे उनसे हिलमिल गए। विदेशी मेहमान यहां अक्सर आते रहते हैं। वे बच्चों के लिए जहां नि:शुल्क स्टेशनरी व खाने-पीने की चीजें लाते हैं, वहीं स्कूल की जरूरत के अनुसार वे सामान भी लाते हैं और आर्थिक सहायता भी करते हैं। इटली की क्लोडया, डायना, लॉरा, फ्लेविया आदि ने बताया कि इस स्कूल में आकर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ। जो समय बच्चों के साथ बिताया वो हमारे लिए यादगार है, हम दोबारा वापस यहां आना चाहेंगे और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम बिताएंगे।