5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा वेवर महादेव मंदिर

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

Rajasthan

सावन के पहले सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
आमेट. सावन माह के पहले सोमवार को वेवर महादेव स्थित श्री महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। मंदिर के पुजारियों ने शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया। शिवलिंग को फूल-मालाओं, बेलपत्र, धतूरे और चंदन से आकर्षक रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, गंगाजल और बेलपत्र से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।सायंकाल मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल, मंजीरों और शंखनाद की गूंज के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महाआरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।