
Hariyali Amavasya Kab Hai: सावन मास की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ पर्व व त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस बार हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को है। ऐसे में इस दिन ये पर्व मनाया जाएगा।
उदयपुर में हर साल भरने वाला ऐतिहासिक हरियाली अमावस्या का मेला दो दिन 4 व 5 अगस्त को भरेगा। 4 को मेले में जहां पुरुषों, महिलाओं व बच्चों सहित सभी का प्रवेश होगा, वहीं 5 अगस्त को केवल महिलाओं का ही मेले में प्रवेश होगा। पुरुषों का प्रवेश नहीं होगा।
पं. जितेंद्र त्रिवेदी जोनी के अनुसार, इस दिन सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लोगों के लिए अति शुभ रहेगा। सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 03 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर आरंभ होगा और अगले दिन यानी 04 अगस्त 2024 को शाम 04 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, 04 अगस्त को ही हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी।
सहेलियों की बाड़ी में 2 दिन का मेला 4 व 5 अगस्त को लगेगा। पहले दिन सभी लोग जा सकेंगे, लेकिन दूसरा दिन सिर्फ महिलाओं के नाम रहेगा। यानी पुरुषों और युवकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसे लेकर नगर निगम और प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
4 अगस्त - हरियाली अमावस्या
6 अगस्त - मंगला गौरी सिंजारा तीज
7 अगस्त - हरियाली तीज
9 अगस्त -नाग पंचमी
16 अगस्त -पुत्रदा एकादशी
19 अगस्त - रक्षाबंधन पर्व
Updated on:
24 Jul 2024, 3:54 PM IST
Published on:
24 Jul 2024, 3:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.